फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: स्वच्छता सेवा पखवाड़ा में खूब बहाए गए पसीने, किया गया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिलेभर में जगह-जगह स्वच्छता सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया गया। इस दौरान खूब पसीने बहाए गए और लोगों को सफाई के प्रति जागरूक भी किया गया। करीब एक घंटे तक स्वच्छता कार्यक्रम चला।
विज्ञापन

राज्यमंत्री खेल एवं युवा कल्याण गिरीशचंद्र यादव ने नगर के चहारसू चौराहा पर महात्मा गांधी को स्वच्छ भारत की स्वच्छांजलि अर्पित करते हुए पीएम मोदी के आह्वान पर स्वच्छता कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस दौरान स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह आदि मौजूद रहे।
स्वच्छता कार्यक्रम के तहत नोडल अधिकारी प्रबंध निदेशक जल निगम राकेश कुमार मिश्रा, जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जौनपुर मनोरमा मौर्य की उपस्थिति में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत एक तारीख एक घंटा स्वच्छता के लिए कार्यक्रम के तहत सुबह 10 बजे से रोडवेज परिसर, लोहिया पार्क व सद्भावना पुल पर स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर सीडीओ साई तेजा सीलम, एडीएम राम अक्षयबर चौहान, एसडीएम सदर ऋषभ देशराज पुंडरी, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, अधिशासी अधिकारी पवन कुमार आदि ने भी श्रमदान एवं पौधरोपण किया। महराजगंज : ग्राम सभा केवटली डेल्हूपूर में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ओमप्रकाश सेठ की उपस्थिति में प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों व ग्राम सभा के लोगों ने श्रमदान करते हुए सफाई अभियान चलाया।
सिंगरामऊ : स्वच्छता ही सेवा'''''''' कार्यक्रम के तहत के रविवार को हरिहरपुर कंपोजिट विद्यालय में विशेष सफाई अभियान चलाया गया।
मछलीशहर : एक अक्तूबर को रोडवेज परिसर में श्रमदान आयोजित हुआ जिसमें ईओ बृज किशोर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रामविलास पाल, मछलीशहर प्रभारी राजकुमार सिंह व शांति पब्लिक स्कूल के छात्रों ने श्रमदान किया।
जफराबाद : नगर पंचायत जफराबाद में रविवार को स्वच्छता एक घंटे तक श्रमदान कार्यक्रम के तहत वार्डो में साफ-सफाई, कूड़ा निस्तारण व दवाओं का छिड़काव किया। इस मौके पर नगर पंचायत के प्रभारी अधिशासी अधिकारी एसडीएम लाल बहादुर, चेयरमैन उम्मे रहीला के प्रतिनिधि ओवैश खान ने कार्यालय परिसर, प्रत्येक वार्ड में पड़ने वाले धार्मिक स्थल, मंदिर, मस्जिद और घाट पर प्रत्येक वार्डो में नगर पंचायत के कर्मचारियों के टीम के साथ पहुंचकर श्रमदान करते हुए साफ-सफाई की।
नगर पंचायत कचगांव में एक घंटे श्रमदान कार्यक्रम के तहत साफ-सफाई की गई। चेयरमैन फिरोज अहमद खान व अधिशासी अधिकारी आस्था पाठक ने वार्डवासियों से साफ-सफाई बनाए रखने व पॉलीथिन, प्लास्टिक का प्रयोग न करने का आग्रह किया।
गौराबादशाहपुर : नगर पंचायत गौराबादशाहपुर के बमैला में चेयरमैन सीतामनी व अधिशासी अधिकारी डा.अनुपम सिंह, सभासद तौफिक अहमद की उपस्थिति में बाबा कुटी पर सफाई कार्य किया गया।
शाहगंज : नगर में विभिन्न जगहों पर उपजिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। एसडीएम व नगर पालिका अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरी ने झाडू लेकर नगर के बुढवा बाबा मंदिर पर साफ-सफाई कर स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया।
खुटहन : स्थानीय क्षेत्र के सरकारी व गैर सरकारी प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती की पूर्व संध्या पर साफ-सफाई की गई। थाना प्रांगण में प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर योगेंद्र सिंह, ओपी यादव, चंद्रशेखर सिंह आदि ने सफाई किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें