फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: गुरु रविदास की जयंती पर निकाली गई कलश यात्रा, समरसता का दिया संदेश

विज्ञापन
गौराबादशाहपुर कस्बे में देर शाम निकाली गई कलश यात्रा में शामिल लोग। संवाद
विज्ञापन
मड़ियाहूं। संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में चल रहे समरसता अभियान के तहत बुधवार को उनकी जन्मस्थली की पावन मिट्टी लेकर कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा मड़ियाहूं विधानसभा के शीतलगंज मंडल से शुरू होकर मड़ियाहूं मंडल पहुंची। रास्ते भर कार्यकर्ताओं ने संत रविदास के विचारों का प्रचार-प्रसार करते हुए सामाजिक समरसता और समानता का संदेश दिया। शीतलगंज मंडल में मंडल अध्यक्ष भगवान दास पटेल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में संत गुरु रविदास के जीवन और उनके सामाजिक संदेशों पर प्रकाश डाला गया। इसके बाद कलश यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए मड़ियाहूं मंडल पहुंची। मड़ियाहूं मंडल में मंडल अध्यक्ष राजेश जायसवाल, महामंत्री चंदन केसरी, नितेश सेठ, दिलीप साहू और विनोद जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर भ्रमण किया। यात्रा के दौरान लोगों से संत गुरु रविदास के बताए समता, भाईचारे और मानवता के मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं की भागीदारी रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें