फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बुढ़वा मंगल पर एक लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, रोट और हलवा का लगाया भोग

विज्ञापन
अजोसी महावीर धाम में दर्शन।के लिए खड़े कतारबद्ध श्रद्धालु। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
जौनपुर। अजोशी धाम में मंगलवार को बुढ़वा मंगल पर भोर से रात हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। जिला प्रशासन के अनुसार लगभग एक लाख भक्तों ने धाम में हाजिरी लगाई। मान्यता के अनुसार नाग पंचमी के बाद पड़ने वाले पहले मंगलवार को बुढ़वा मंगल मनाया जाता है। इस अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में फलों से मेंहदीपुर बालाजी प्रतिमा सजाई गई थी। फलों से मंदिर का रूप दिया गया था। यह शोभायात्रा ओलंदगंज से शुरू होकर शहर भ्रमण करते हुए पुुनः रात में ओलंदगंज आकर समाप्त हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। वहीं, बड़े हनुमान मंदिर रास मंडल, कोतवाली चौराहा, रुहट्टा, गोमती नदी के हनुमान घाट, बीआरपी इंटर कॉलेज हनुमान मंदिर पर धूमधाम से बुढ़वा मंगल का पर्व मनाया गया। बड़े हनुमान मंदिर में भंडारा में प्रसाद का वितरण किया गया। अजोशी धाम के पुजारी अरविंद मिश्र, आकाश मिश्र व शुभम मिश्र की देख-रेख में भोर में 4 बजे बजरंगबली के विग्रह का शृंगार किया गया। मंगल आरती के बाद श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए गए। दर्शन, धूप दीप व हलवा, रोट तथा लड्डू का प्रसाद चढ़ाकर मन्नतें मांगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें