जंघई स्टेशन से रवाना होते कावरियां। संवाद
मड़ियाहूं। सावन के प्रथम सोमवार पर भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए शनिवार को नगर से कांवड़ियों का जत्था विंध्याचल के लिए रवाना हुआ। प्राचीन कांवड़िया संघ के अध्यक्ष रवि मौर्य के नेतृत्व में स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज परिसर स्थित रामेश्वरम महादेव मंदिर से श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद यात्रा शुरू की। प्राचीन कांवड़िया संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि जत्था रविवार शाम तक विंध्याचल से गंगाजल लेकर वापस लौटेगा। रात्रि विश्राम डाक बंगला एवं राम जानकी मंदिर में किया जाएगा। इसके बाद सोमवार सुबह रामेश्वरम महादेव मंदिर सहित क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया जाएगा। इस दौरान विनोद जायसवाल, बृजेश दुबे, नितेश सेठ, दिलीप साहू उपस्थित रहे। संवाद