फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: जिले के 11 प्रतिभाशाली विद्यार्थी राज्यस्तरीय कला प्रतियोगिता में करेंगे जिले का प्रतिनिधित्व

विज्ञापन
विज्ञापन
एकदिवसीय मंडलस्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता में शुक्रवार को टाउन इंटर कॉलेज, मुहम्मदाबाद गोहना के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का मान बढ़ाया। विभिन्न कला विधाओं में उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विद्यालय के 11 छात्र-छात्राओं ने पांच प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में टाउन इंटर कॉलेज के 20 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इसमें 12 विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। दृश्य कला में कक्षा 10 की आकांक्षा मौर्य और कक्षा 12 के शुभम विश्वकर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ताल वादक एकल प्रतियोगिता में कक्षा 10 के सत्यम मौर्य ने बाजी मारी। वहीं, नाटक समूह प्रतियोगिता में संजना मल्होत्रा, किरण रंजन यादव और साक्षी शर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया। समूह वादन प्रतियोगिता में चंदन मोदनवाल, कुमारी वैष्णवी, सोनप्रिया और अंजलि ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। प्रतिभाशाली विद्यार्थी राज्यस्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता में आजमगढ़ मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस अवसर पर नोडल अधिकारी रामजी पांडेय, बलिया के नोडल अधिकारी इफ्तिखार अहमद, टाउन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. रविंद्र नाथ यादव आदि ने विजेताओं को प्रोत्साहित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें