फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: रामनवमी पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा

विज्ञापन
रामपुर। रामनवमी पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा। स्रोत-संवाद - फोटो : बरहुवा गांव ​स्थित अधूरी पड़ी निर्माणाधीन पानी की टंकी।
विज्ञापन
रामपुर। नगर पंचायत रामपुर में पूर्व वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा का शुभारंभ विधायक डाॅ़ आरके पटेल ने फीता काटकर किया। प्रभु श्रीराम व हनुमान जी की झांकी को शोभा यात्रा में शामिल किया गया, जो नगर के लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र रही। शोभा यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा। शोभा यात्रा की तैयारी को लेकर कार्यकर्ता पिछले कई दिनों से लगे हुए थे। बृहस्पतिवार को दोपहर 2 बजे से शोभायात्रा दक्षिण पड़ाव से होकर पूरे बाजार क्षेत्र का भ्रमण करते हुए देर शाम तक वापस वहीं आकर संपन्न हुई। इस दौरान बहुत से दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद रखीं और शोभा यात्रा में शामिल रहे। कई संगठनों द्वारा जगह-जगह पर मंच बनाकर लोगों ने शोभा यात्रा का स्वागत किया। कठवतियां मोड़ पर दीपक तिवारी ने जोरदार स्वागत किया। शोभायात्रा के दौरान लोग डीजे व बैण्ड बाजे के साथ जय श्री राम के नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। पूरा नगर पंचायत क्षेत्र राम मय सा हो गया। इस दौरान विधायक आर के पटेल के साथ अपना दल एस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष माताबदल तिवारी, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जायसवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद जायसवाल, श्यामधर मिश्र सहित काफी संख्या में लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें