फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पूजा पंडालों में दिख रही भारतीय संस्कृति की झलक

विज्ञापन
कन्हैपुर में स्थापित वेद पुराण के कलाकृति से बना पूजन पंडाल। संवाद
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में करीब 2500 स्थानों पर दुर्गा पूजा पंडाल बनाए गए हैं। इस साल कहीं कमल की पंखुड़ियों और सूर्य की किरणों जैसी आकृतियों से पंडाल तैयार किए गए हैं तो कहीं कैंची धाम की प्रतिकृति, धार्मिक ग्रंथों के माध्यम से भारतीय संस्कृति व ज्ञान परंपरा को दर्शाया गया है। कन्हईपुर में वेद, पुराण, उपनिषद और श्रीमद्भगवद्गीता की विशाल प्रतिकृतियां, जबकि वाल्मीकि रामायण पर आधारित झांकियां श्रद्धालुओं का ध्यान खींच रही हैं। कोतवाली तिराहे पर कमल और सूर्य की आकृतियों से सजा पंडाल अपनी कलात्मक बनावट के कारण आकर्षण का केंद्र बना है। रासमंडल में कैंची धाम की आकृति पर आधारित पंडाल तैयार किया गया है। कन्हईपुर की झांकी में श्रीमद्भगवद्गीता को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया है। इसके आवरण पर भगवान श्रीकृष्ण और अर्जुन का चित्र है। आसपास वेद, पुराण और उपनिषद की विशाल प्रतिकृतियां सजाई गई हैं। दुर्गा पूजा महासमिति के महासचिव मनीष गुप्ता ने बताया कि हर बार की तरह इस बार भी नवरात्र के लिए सभी समितियों में उत्साह है। अव्वल आने वाली समितियों को सम्मानित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें