फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: दशहरा से पहले यात्रियों को सौगात, शाहगंज डिपो को मिलीं दो नई बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। दशहरा और दीपावली से पहले शाहगंज डिपो को परिवहन निगम की ओर से दो नई बसों की सौगात मिली है। ये बसें उन मार्गों पर चलाई जाएंगी, जहां बसों की संख्या कम है और सवारी ज्यादा रहती है। नई बसें मिलने से यात्रियों को डग्गामार वाहनों की समस्या से निजात मिल सकती है। दिल्ली-लखनऊ सहित प्रमुख मार्गों पर सुविधाएं भी बढ़ेंगी।
विज्ञापन

शाहगंज डिपो में परिवहन निगम और अनुबंधित समेत कुल 50 बसों का बेड़ा है। ये बसें दिल्ली, लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, जौनपुर आदि जिलों के लिए संचालित की जाती हैं। हर दिन औसतन तीन से चार हजार यात्रियों का आवागमन इन बसों से होता है। इससे निगम को हर रोज करीब तीन लाख रुपये का राजस्व प्राप्त होता है। दशहरा व दीपावली आदि पर्व पर बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। बसें कम होने से यात्रियों को डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ता है इसके मद्देनजर परिवहन निगम की ओर से दो और नई बसों की सौगात दी गई है। अब शाहगंज डिपो में कुल बसों की संख्या 52 हो गई है। इससे यात्रियों को डग्गामार वाहनों की समस्या से निजात मिलेगी। यात्रियों को ज्यादा देर तक स्टैंड पर बसों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। एआरएम विनय श्रीवास्तव का कहना है कि दशहरा व दीपावली से पहले परिवहन निगम की ओर से शाहगंज डिपो को दो नई बसें मिली है। नई बसों के संचालन के लिए अभी रूट का निर्धारण नहीं किया गया है। जिन मार्गों पर बसें कम हैं या जिन पर ज्यादा सवारी निकलेंगी, उन्हीं पर इन बसों का संचालन कराया जाएगा। अब डिपो में कुल बसों की बढ़कर 52 हो गई है। अभी और बसें मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें