फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: करंट की चपेट में आने से फर्नीचर कारीगर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डोभी। चंदवक थाना क्षेत्र के चकरा गांव में रविवार को फर्नीचर कारीगर की काम करने के दौरान करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। पुलिस के अनुसार लेवरूवा गांव में सोनू यादव के घर पेशे से बढ़ई संजय कुमार फर्नीचर का कार्य कर रहे थे। इस दौरान वे कटर मशीन में बिजली कनेक्शन जोड़ रहे थे। उन्होंने मशीन को हाथ में लिया, अचानक वे करंट की चपेट में आ गए। करंट इतना तेज था कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई। उनके साथ मौजूद अन्य मजदूर कुछ समझ पाते, उससे पहले ही संजय ने दम तोड़ दिया। घटना की खबर जैसे ही संजय के घर पहुंची, पूरे परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक की लहर फैल गई है। गांव वालों के मुताबिक संजय एक मेहनती और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। उनके पड़ोसी और परिचित भी इस घटना से स्तब्ध हैं।
विज्ञापन

मृतक संजय कुमार अपने पीछे तीन पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं। संजय अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। मृतक के बड़े पुत्र शिवा कुमार ने स्थानीय थाना प्रभारी को पत्र सौंपते हुए इस दुर्घटना को एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा बताया है और निष्पक्ष जांच की मांग की है। प्रभारी थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें