फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: शराब के सौ रुपये के लिए साथी की मुक्का मारकर हत्या की

विज्ञापन
हत्या: मृतक अरबिंद चौहान
विज्ञापन
केराकत। कोतवाली क्षेत्र के पसेवा गांव में सोमवार की रात शराब के सौ रुपये के लिए हुए विवाद हो गया और मारपीट होने लगी। इस दौरान युवक के सिर पर साथी ने एक मुक्का मारा इससे वह जमीन पर गिर कर छटपटाने लगा और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी त्रिवेणी सिंह ने बताया कि मृतक की भयहू सुषमा देवी की तहरीर पर आरोपी मुकेश उर्फ अलगू राम के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। पसेवा गांव निवासी अरविंद चौहान (45) पेड़ की कटाई करता था। तीन माह पहले काम के दौरान उसके दाहिने पैर में चोट लग गई, जिसके कारण वह घर पर ही रह रहा था। बताते हैं कि खाने पीने की सामान किसी न किसी से बाजार से मंगवाया करता था।
रात में 9 बजे वह अपने साथी उसी गांव के रहने वाले मुकेश उर्फ अलगू राम के साथ बैठा था। शराब लाने के लिए अलगू को 100 रुपये दिए थे। लेकिन, वह शराब नहीं लाया। अरविंद अपने रुपये मांंगने लगा तो बात बढ़ गई और झगड़ा होने लगा। भाभी मनीषा देवी के मुताबिक उसने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन दोनों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया और मारपीट होने लगी ।
विज्ञापन

इसी दौरान अरविंद के सिर पर मुकेश के मुक्के से गंभीर चोट लग गई और वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। परिजन उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत ले गए। चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी वीएन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी मुकेश उर्फ अलगू को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें