फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पेट्रोल पंप मालिक बनकर जालसाज ने दो खाते में ट्रांसफर कराये 75 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जलालपुर के असबरनपुर स्थित रत्नेश्वर महादेव फिलिंग स्टेशन पर पेट्रोल पंप मालिक बनकर जालसाज ने अकाउंटेंट से 75 लाख रुपये दो बैंक खातों में ट्रांसफर करा लिए।
विज्ञापन

सात अक्तूबर को ठग ने अज्ञात नंबर से अकाउंटेंट के मोबाइल पर संदेश भेजकर खाते में उपलब्ध धनराशि की जानकारी मांगी गई। इसके बाद अलग-अलग खातों में रुपये भेजने के लिए कहा। अकाउंटेंट ने मालिक का नंबर समझकर बताए गए खातों में धनराशि ट्रांसफर कर दी। मामले में पीड़ित पक्ष की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। फिलिंग स्टेशन की पार्टनर स्नेहलता पत्नी आलोक कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सात अक्तूबर को उनके अकाउंटेंट सचिन मिश्रा के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से संदेश आया। मोबाइल में नंबर मालिक के नाम से सेव दिखाई देने के कारण अकाउंटेंट को लगा कि संदेश मालिक की ओर से भेजा गया है। इसके बाद अकाउंटेंट ने इंडसइंड बैंक के लखदातक इंटरप्राइजेज खाते में 30 लाख रुपये और दूसरी बार में आईडीएफसी बैंक के खाते में 45 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। पहली धनराशि दोपहर 12:50 बजे और दूसरी धनराशि दोपहर 3:10 बजे भेजी गई। साइबर थाना प्रभारी देवानंद रजक ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें