सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कोईरीडीहा चौराहे पर स्थित एक मोबाइल की दुकान के संचालक को धमकी देने के आरोपी के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामला 14 दिसंबर का है। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के अतरौरा गांव निवासी मोहम्मद आतिफ ने शनिवार को सरायख्वाजा थाने पर तहरीर दी। बताया कि कोईरीडीहा चौराहे पर उसकी मोबाइल की दुकान है। 14 दिसंबर की शाम करीब 7 बजे उसके दुकान पर एक युवक ने उससे हाथापाई की। थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी संगम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद