फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: फरमाइशी गीत को लेकर बरातियों में मारपीट, छह दर्जन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नेवढ़िया। थाना क्षेत्र के जीतापुर (उसरांव) गांव से पिंडरा, वाराणसी गई बरात से घर लौटते समय फरमाइशी गीत बजाने की बात को लेकर दो पक्षों में गांव की पुलिया के पास जमकर मारपीट हुई, जिसमें दोनों पक्षों से छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर नौ आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सोमवार को जीतापुर गांव से बरात गई थी, जहां डीजे पर फरमाइशी गीत बजाने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। बरात में मौजूद लोगों ने बीचबचाव कर दोनों पक्षों को शांत कराया। आरोप है कि बरात से घर लौटते समय रात करीब 12 बजे पवन, मिथुन, गंगा, पीयूष सहित पांच लोगों ने लाठी-डंडे व चाकू से हमला कर दिया, जिससे दोनों पक्षों में जमकर हुए मारपीट में विशाल राय (22) और आकाश राय (19) का सिर फट गया, जबकि रवि राय (31) व प्रेमशंकर राय (28) के सिर और आंख में चोटें आईं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर ले जाया गया। दूसरे पक्ष से पवन राजभर और सूरज राजभर को भी चोटें आई हैं। पहले पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने पवन, मिथुन, गंगा, पीयूष व एक अज्ञात व दूसरे पक्ष की तहरीर पर आशिक, आकाश, विशाल व प्रेम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। कुल मिलाकर दोनों पक्षों से नौ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। नेवढ़िया थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें