फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से कुछ घंटे पहले दुल्हन प्रेमी के साथ फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी थी बरात, दुल्हन प्रेमी के साथ फरार
विज्ञापन

- मीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
मीरगंज। क्षेत्र के एक गांव में बरात आने से कुछ घंटे पहले ही दुल्हन प्रेमी के साथ फरार हो गई। घरवाले जब दुल्हन की तलाश करने लगे तो उन्हें इसकी जानकारी हुई। पिता ने तत्काल लड़के के घरवालों को सूचना देकर बरात लाने से रोका। पुलिस युवती की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

मीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात प्रतापगढ़ से बरात आनी थी। परिवार के लोग बरातियों के स्वागत की तैयारी में जुटे हुए थे। इसी दौरान मौका पाकर दुल्हन पड़ोस के रहने वाले प्रेमी के साथ फरार हो गई। काफी देर तक दुल्हन घर में कहीं नहीं दिखी तो घरवाले उसकी तलाश करने लगे। पता चला कि पड़ोस का युवक भी फरार है। लड़की के पिता ने पहले दूल्हे के घर पहुंचकर बरात न लाने की गुहार की। इसके बाद देर रात थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। मीरगंज थाना प्रभारी राजेश कुमार का कहना है कि लड़की बालिग है। वह किसी के साथ भी अपनी स्वेच्छा से जा सकती है। घरवालों ने सूचना दी है, उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें