मछलीशहर में अधिवक्ता की समस्या लेकर गए संगठन के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता करते एसडीएम। बार
मछलीशहर। अधिवक्ता संघ का एक प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार को उपजिलाधिकारी अजय कुमार उपाध्याय से मिला। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल पत्रक सौंपा। मांग किया कि मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के छनेहता गांव निवासी अधिवक्ता राज कुमार राय की भूमिधरी आराजी पर जबरन कब्जा करने वालों पर प्राथमिकी दर्ज कराने कराई जाए।
अध्यक्ष ने बताया कि उपजिलाधिकारी ने कार्रवाई और राजस्व टीम गठित कर जांच कराने का भी आश्वासन दिया है। उपजिलाधिकारी ने अधिवक्ताओं की मांग पर राजस्व टीम गठित कर जांच कराकर अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराकर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक श्रीवास्तव, आर पी सिंह, सुरेंद्र मणि शुक्ला, भरत लाल यादव, विनय कुमार पांडेय, प्रेम बिहारी यादव, सती राम यादव, विकास यादव, नंद लाल यादव, लालजी यादव आदि शामिल रहे। संवाद