फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में एक की मौत, तीन घायल

Sun, 24 Jan 2016 01:14 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
 जौनपुर-इलाहाबाद मार्ग पर पवारा के पास शनिवार को सुबह घने कोहरे के बीच ट्रक और महिंद्रा कैनटो की सीधी टक्कर में कैनटो चालक की मौत हो गई और उसमें सवार एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। घायलों को
विज्ञापन


उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद ट्रक छोड़कर चालक फरार हो गया।  जौनपुर नगर कोतवाली क्षेत्र के मीरमस्त मोहल्ला निवासी

शशिकांत श्रीवास्तव की पत्नी गीता देवी (40) अपने दो पुत्रों शिवम (17)और सत्यम (18) के साथ अपनी गाड़ी से किसी रिश्तेदार के घर महोबा जा रहीं थीं। गाड़ी लाइनबाजार थाना क्षेत्र के पालपुर निवासी प्रेम यादव (45) चला रहा
विज्ञापन


था। सुबह  करीब आठ बजे वे पवारा के पास पहुंचे थे तभी सामने से आ रहे सीमेंट लदे ट्रक से टक्कर हो गई। कैनटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसमें सवार गीता देवी और उनके दोनों बेटे घायल हो गए। सूचना

 मिलते ही पवांरा थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह मयं फ़ोर्स मौक़े पर पहुंचे। टक्कर इतनी तेज थी कि कैनटो गाड़ी के परखचे उड़ गए। गाड़ी का गेट नहीं खुल रहा था।  दो जेसीबी  व गैस कटर मंगाकर गाड़ी को काटकर घायलों को

बाहर निकाला गया। एंबुलेंस की मदद से तीनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां से सभी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और सभी को बेहतर उपचार के लिए जौनपुर शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उधर हादसे के बाद ट्रक छोड़कर चालक फरार हो गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें