फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: दोस्तों के साथ नदी में नहाने गए बच्चे की डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटहन। कृष्णापुर गांव में बृहस्पतिवार को दो साथियों के साथ गोमती नदी में नहाने गया एक बालक पानी में डूब गया। घटना के लगभग दो घंटे बाद उसका शव गोताखोरों ने घटनास्थल से 50 मीटर दूर खोज निकाला। उसे सीएचसी बदलापुर ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार भेलूपुर गांव निवासी संतू निषाद का प्रिंस (11) एक सप्ताह पूर्व कृष्णापुर गांव में अपने मौसा अशोक उर्फ राजा निषाद के घर शादी समारोह में शामिल होने गया था। साथ में उसकी मां गुड्डी देवी भी गई थी। बृहस्पतिवार की सुबह लगभग आठ बजे प्रिंस हम उम्र दो साथियों के साथ गोमती नदी में नहाने चला गया। जहां घाट पर एक नाव बंधी देख दोनों साथी उस पर चढ़ नदी के पानी में छलांग लगाकर नहाने लगे। प्रिंस भी नाव पर चढ़ पानी में कूद गया। वह गहरे पानी में डूबने लगा तो दोनों साथी भागकर घर पहुंच इसकी जानकारी परिजनों को दिए। कुछ तैराकों ने पानी में उतर उसकी तलाश शुरू कर दी। मृत बालक दो भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था। पिता रोजी-रोटी के सिलसिले में अहमदाबाद में रहते हैं। बालक की मौत से गांव का माहौल गमगीन हो गया। परिजनों के करुण क्रंदन से वहां मौजूद सबकी आंखें नम हो गई। थाना प्रभारी मुन्ना राम ने बताया कि नहाते समय बच्चा पानी में डूब गया है। उसका शव बरामद कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें