क्षेत्र के शेखवाड़ा से नावघाट मार्ग को सीसी रोड बनाया जाएगा। इसके लिए 99 लाख रुपये का प्रस्ताव शासन स्तर पर भेजा गया है। बजट स्वीकृत होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। मार्ग के निर्माण से 15 हजार से अधिक लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
शेखवाड़ा से नावघाट तक मार्ग बदहाल होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से हादसों का खतरा बना रहता है। बारिश में समस्या और बढ़ जाती है। इसके मद्देनजर नगर पंचायत की ओर से 800 मीटर लंबे मार्ग को सीसी रोड बनाने के लिए चिह्नित कर शासन को प्रस्ताव भेजा गया है।
चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ. सरफराज खान ने बताया कि शेखवाड़ा-नावघाट मार्ग को सीसी रोड बनाया जाएगा। प्रस्ताव शासन स्तर पर भेज दिया गया है। बजट स्वीकृत होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।