फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
गौराबादशाहपुर। आजमगढ़ के एक गांव की रहने वाली महिला के प्रार्थना पत्र और कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

आजमगढ़ की एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 19 दिसंबर को वह चोरसंड गांव में एक रिश्तेदार के घर आई थी। तभी चोरसंड गांव निवासी हिसामुद्दीन, मोहम्मद और शादाब और इनके साथी मजहर निवासी किला शहर कोतवाली जौनपुर निवासी शकील निवासी अटाला मस्जिद कोतवाली घर में घुस गए और सामूहिक दुष्कर्म किए। सोने की चेन, कान की बाली और मोबाइल छीन लिए। जान से मारने की धमकी दी। जब पीडि़ता गौराबादशाहपुर थाने पहुंची तो पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज नहीं किया। थक हारकर पीडि़ता ने कोर्ट का सहारा लिया कोर्ट के आदेश पर गौराबादशाहपुर थाने में हिसामुद्दीन, मजहर, मोहम्मद, शादाब और शकील के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म जान से मारने की धमकी देना और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें