जिले में बिक रहे प्रतिबंधित चीनी मांझे पर लगाने की मांग को लेकर दीवानी न्यायालय के अधिवक्ताआें ने शुक्रवार को प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
उन्होंने चीनी मांझा बेचने वालों पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की। विकास तिवारी ने कहा कि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही के चलते चीनी मांझा बेचने पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। ऐसी कोई बाजार नहीं है जहां ये प्रतिबंधित धागा और मांझा धड़ल्ले से ना बिक रहा हो। आए दिन किसी न किसी व्यक्ति का मांझे से गला कट रहा है।
उच्च न्यायालय के अधिवक्ता अतुल सिंह ने बताया कि जिले में प्रशासनिक अधिकारी राष्ट्रीय हरित अधिकरण, नई दिल्ली के निर्णय को लागू करने में विफल हैं। चीनी मांझे से पशु पक्षी भी घायल हो रहे हैं। इस मौके पर विराज ठाकुर, राजकुमार प्रजापति, शैलेश कुमार, सर्वेश आदि उपस्थित रहे।
दिल्ली से हमीरपुर आ रही छात्रा खिलाड़ी और अध्यापक का काटा गया बस टिकट। संवाद- फोटो : mathura
दिल्ली से हमीरपुर आ रही छात्रा खिलाड़ी और अध्यापक का काटा गया बस टिकट। संवाद- फोटो : mathura