फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: नाम जुड़वाने के लिए 17 और 24 को लगेगा कैंप

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए 17 और 24 अक्तूबर को जिले के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष कैंप लगाए जाएंगे। सुबह 10 से शाम चार बजे तक बीएलओ फॉर्म-6 के साथ मौजूद रहेंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी परमानंद झा ने बताया कि एक जनवरी 2026 को 18 साल की आयु पूरी कर चुके पात्र लोग मतदाता सूची में नाम दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए अद्यतन फोटो, जन्मतिथि और निवास संबंधी अभिलेखों की स्वप्रमाणित छायाप्रति लेकर पहुंचना होगा। परिवार के किसी सदस्य का मतदाता पहचान पत्र नंबर उपलब्ध होने पर उसे भी साथ लाएं। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6, नाम हटवाने के लिए फॉर्म-7 और नाम-पते में संशोधन, निवास स्थानांतरण या डुप्लीकेट मतदाता पहचान पत्र के लिए फॉर्म-8 भरा जा सकता है। आवेदन voters.eci.gov.in पर ऑनलाइन या संबंधित बीएलओ के पास जमा किया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें