लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पचहटिया विशेषरपुर के पास चाइनीज मांझे से जख्मी अब्दुल खालिद। संवाद
धर्मापुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पचहटिया विशेषरपुर के पास मंगलवार की दोपहर में करीब 2 :30 बजे प्रतिबंधित मांझे की चपेट में आने से बाइक सवार हमदरवाजा निवासी अब्दुल खालिद (32) घायल हो गया। मांझा युवक की गर्दन में फंस गया, इससे गर्दन में जगह कटने के कारण खून से लथपथ युवक सड़क पर गिर गया। आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने टांका लगाया। थानाध्यक्ष केके सिंह ने बताया कि अब्दुल खालिद बाइक से गैराज जा रहे थे। पचहटिया विशेषरपुर के पास पहुंचते ही अचानक प्रतिबंधित मांझा उनकी गर्दन में फंस गया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि युवक की हालत स्थिर है। मामले में पीड़ित की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।