फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: प्लेटफॉर्म पर छूटा पांच लाख के जेवर से भरा बैग, आरपीएफ ने लौटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर शानिवार की शाम को एक महिला का जेवरात से भरा बैग ट्रेन में चढ़ते समय प्लेटफॉर्म पर छूट गया। सूचना मिलने पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने तत्परता दिखाते हुए बैग को बरामद कर महिला के परिवार को सौंप दिया। बैग में करीब पांच लाख रुपये के जेवरात थे। प्रभारी आरपीएफ नरेंद्र कुमार ने बताया कि अंबेडकर नगर के गदाया गांव निवासी तमन्ना बानो पत्नी फैजान परिवार के सदस्यों के साथ ट्रेन संख्या 19046 छपरा-सूरत एक्सप्रेस से सूरत जा रही थीं। शनिवार को प्लेटफॉर्म संख्या तीन से एस-1 कोच में चढ़ते समय उनका बैग प्लेटफॉर्म पर छूट गया। उन्होंने कंट्रोल रूम और आरपीएफ को सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रभारी आरपीएफ नरेंद्र कुमार, जेपी बहुगुणा, राजेश कुमार और जनार्दन यादव ने कार्रवाई करते हुए प्लेटफॉर्म से लावारिस हालत में बैग बरामद किया। आरपीएफ ने ईमानदारी व तत्परता दिखाते हुए बैग को सुरक्षित पीड़ित परिवार के सुपुर्द कर दिया। बैग पाकर महिला व उसका परिवार बेहद खुश दिखा और आरपीएफ टीम की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें