फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: चार साल की मासूम के साथ 12 साल के लड़के ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसठी। थाना क्षेत्र के एक गांव में चार साल की मासूम के साथ रविवार को 12 साल के लड़के ने दुष्कर्म किया। आरोप है कि घटना के दौरान दो और नाबालिग बालक वहां मौजूद थे, जिनकी उम्र 12 साल से कम है। आरोपियों में रिश्ते में चचेरे चाचा लगने वाले 2 लोग शामिल हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़कर बाल सुधार गृह भेज दिया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि एक गांव निवासी चार साल की मासूम बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। वहीं आरोपी भी खेल रहे थे। उनमें से 12 वर्षीय लड़का उसे बहकाकर थोड़ी दूर स्थित बाग में ले गया। आरोप है कि लड़के ने उसके साथ दुष्कर्म किया, जबकि उसके दोनों चचेरे चाचा बगल में खड़े थे। मासूम को खून निकलते देख तीनों उसे छोड़कर वहां से भाग गए। मासूम ने घटना की जानकारी अपनी मां को दी। जिस पर पूछने गई उसकी मां व आरोपी के परिजनों में कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ने पर मारपीट की स्थिति पैदा हो गई। पीड़िता के परिजनों ने डॉयल 112 पर घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मासूम को सीएचसी ले गई। जहां डॉक्टर ने मेडिकल के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि तीनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को बाल सुधार गृह भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें