जलालपुर। क्षेत्र के इजरी बाजार में सड़क किनारे नवजात शिशु मिला। पुलिस ने उसे गांव के ही एक व्यक्ति को सौंप दिया। मंगलवार की रात में सिपाही अरुण कुमार यादव गश्त पर निकले थे। इजरी बाजार में स्थित चाय पान की दुकान के बगल एक शिशु के रोने की आवाज सुनी। सिपाही ने शिशु को उठा लिया और गांव के ही मिट्ठू प्रजापति को सौंप दिया। नवजात स्वस्थ्य बताया जा रहा
है।