फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज में अलख जगाते थे छोटे लोहिया

Wed, 23 Jan 2013 05:31 AM IST
Jaunpur
विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। छोटे लोहिया के नाम से प्रख्यात समाजवादी चिंतक स्व. जनेश्वर मिश्र की तीसरी पुण्य तिथि पर मंगलवार को जिला कार्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्व. मिश्र के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

इस मौके पर डा. केपी यादव ने कहा कि छोटे लोहिया ने जीवन पर्यंत समाज की अलख जगाते थे। वह हमेशा असहाय, गरीब, नौजवानों, किसान और परेशान लोगों को संघर्ष करने का आह्वान करते रहे। मड़ियाहूं की विधायक श्रद्धा यादव ने कहा कि स्व. जनेश्वर मिश्र के सपनों को साकार करने के लिए हमें आगामी लोकसभा चुनाव में विजयश्री का झंडा फहराते हुए मुलायम सिंह को देश का प्रधानमंत्री बनाने की आवश्यकता है। यह तभी संभव होगा जब कार्यकर्ता पूरी मेहनत और निष्ठा से प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी योजनाओं को आमजन तक पहुंचा पाएंगे। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष राजबहादुर सिंह ने कहा कि स्व. जनेश्वर जी के बताए समाजवादी सिद्धांतों पर चल कर देश को समृद्ध बनाया जा सकता है। यह तभी संभव होगा जब नेता जी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए हमें देश के कोने-कोने तक समाजवादी सोच लोगों तक पहुंचाने होंगे। यशवंत यादव, श्रवण जायसवाल, गजराज यादव, रमापति यादव, महेंद्र प्रताप यादव, रामजश यादव, अली मंजर डेजी, सुशील दूबे, राजेश यादव, सुधांशु दूबे, कृष्ण कुमार यादव, निर्मला श्रीवास्तव, शकील मंसूरी, शकील अहमद, रेयाज आलम, जगदीश शर्मा, उमाशंकर यादव, अजय कुमार मौर्य, नान्हू यादव, दीपक सिंह मान्टो, गुलाब यादव, ओमप्रकाश यादव, प्रदीप कुमार यादव, भृगुनाथ सिंह चौहान, सूर्य प्रकाश यादव, जितेंद्र कुमार सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन महासचिव श्याम बहादुर पाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें