जफराबाद। राजकीय पालीटेक्निक जगदीशपुर पुर में आयोजित क्षेत्रिय खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे और आखिरी दिन हंडिया के धनंजय यादव को आल ओवर चैंपियन का खिताब दिया गया। देवरिया के शशि प्रकाश यादव को विकलांग वर्ग के आल ओवर चैंपियन और जोन चैंपियन का खिताब चंदौली को मिला। प्रतियोगिता में विजेताओं को संयुक्त निदेशक पालीटेक्निक जगदीश नारायण तिवारी ने पुरस्कृत किया।
सौ मीटर की दौड़ में हंडिया के धनंजय यादव प्रथम जौनपुर के संदीप यादव द्वितीय और गोरखपुर के अभिषेेक तिवारी तृतीय रहे। दो सौ मीटर में हंडिया के धनंजय यादव प्रथम चंदौली के वाल्मिकी प्रसाद द्वितीय और हंडिया सनोज कुमार तृतीय रहे। चार सौ मीटर की दौड़ में जौनपुर के रामविलास यादव को पहला चंदौली के रमेश यादव को दूसरा और राजकीय पालीटेक्निक गोरखपुर के सूरज विश्वकर्मा को तीसरा स्थान मिला। वालीबाल का फाइनल मैच चंदौली और बस्ती के बीच खेला गया। फाइनल में चंदौली ने बस्ती को हरा कर खिताब पर कब्जा किया। जोन में जौनपुर उपविजेता रहा। सभी विजेताओं को संयुक्त निदेशक पालीटेक्निक जगदीश नारायण तिवारी ने पुरस्कृत किया। इस दौरान निर्णायक मंडल को भी पुरस्कृत किया गया। राजकीय पालीटेक्निक जगदीशपुर के प्रधानाचार्य एसएन सिंह ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर जितेंद्र बहादुर यादव, विजेंद्र सिह, इश्तेयाक हुसैन, वीके विश्वकर्मा, पतिराम यादव, एके सिंह, एसएन सिंह, राजन श्रीवास्वत, वीरेंद्र पांडेय, आरपी दुबे आदि मौजूद रहे।