शाहगंज। रोडवेज के पास स्थित एक गैस एजेंसी पर बाट माप विभाग के इंस्पेक्टर ने शुक्रवार को छापेमारी की। वरिष्ठ निरीक्षक अभिषेक रंजन ने बताया कि जांच पड़ताल के दौरान गैस सिलेंडरों में घटतौली पकड़ी गई। कई सिलेंडर में गैस कम पाई गई। अभिषेक रंजन ने घटतौली के लिए गैस एजेंसी संचालक को नोटिस दी है। जवाब आने के बाद गैस एजेंसी संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बाप माप विभाग की टीम की छापेमारी के चलते बाजार में भी अफरातफरी का आलम रहा। ईंट पत्थर वाले बटखरे कुछ दुकानदारों ने हटा दिए गए। वहीं तौल में हेराफेरी करने वाले लोग भी सावधान हो गए।