फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बीडीसी की मौत

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Jaunpur
विज्ञापन
विज्ञापन
खुटहन। थाना क्षेत्र के लवायन गांव निवासी बीडीसी चंद्रमणि शुक्ला की सड़क हादसे में गुरुवार की रात मौत हो गई। परिजन पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिये। परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। बताया गया कि चंद्रमणि बीरी समशुद्दीनपुर स्थित ननिहाल गए थे। वह रात करीब नौ बजे बाइक से लौट रहे थे। गांव में ही कुछ कुत्तों ने उन्हें दौड़ा लिया वह बाइक तेज रफ्तार से भागे लेकिन सामने एक पेड़ से टकरा गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों ने बताया कि पत्नी ने खाना परोसने के बावजूद यह कहकर निकला कि मामा को छोड़कर आ रहा हूं। किसी को क्या पता था कि उसकी मौत इंतजार कर रही है। चंद्रमणि के तीन बेटी विभा (08), कीर्ति (06) तथा एक दो वर्ष का बेटा पियूष है। माता और पिता की लाठी टूट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें