फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने खोदवाई नींव, दबंगों ने पाटा

Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
Jaunpur
विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। एसडीएम के आदेश के बावजूद डगरियांव गांव का विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी के अनिश्चितकालीन धरने के बाद हरकत में आए प्रशासन ने नींव खोदवा दी लेकिन अगले ही दिन दबंगों ने फिर पाट दिया। इतना ही नहीं बगल में खड़ी दीवार भी ढहा दी। जानकारी होने पर एसडीएम ने दबंगों को गिरफ्तार करने का आदेश पुलिस को दिया है। उधर, भाकपा का धरना तहसील परिसर में जारी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी के कार्यकर्ता 16 नवंबर को डगरियांव गांव निवासी कौशिल्या देवी और किरन देवी की आबादी की जमीन पर दबंगाें द्वारा कब्जा हटवाने और आवास का निर्माण कराने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए थे। इसे संज्ञान में लेते हुए एसडीएम राजेंद्र कुमार ने नायब तहसीलदार रमेश चंद्र श्रीवास्तव और राजस्व निरीक्षक प्रमोद श्रीवास्तव को जमीन की माप करवाने का आदेश दिया था। कौशिल्या देवी का दावा सही ठहराते हुए प्रशासन ने एक फिट जमीन छोड़कर बुनियाद की खुदाई करा दी। प्रशासन के हटते ही दबंगाें ने खुदी बुनियाद को पाट दिया और दीवार को भी गिरा दिया। इस बात की खबर कम्युनिष्ट पार्टी के लोगों को लगी तो लोग भड़क गए। एसडीएम के आवास पर मिलकर उनसे शिकायत की। एसडीएम ने सिकरारा थानाध्यक्ष को निर्देश दिया कि दबंगाें के खिलाफ फौरन कार्रवाई की जाए लेकिन देर शाम तक कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें