फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारों को कहीं से भी ढूंढकर लाओ

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Jaunpur
विज्ञापन
विज्ञापन
सुइथाकला। देर शाम लाव लश्कर के साथ पहुंचे अपर पुलिस महानिदेशक अरुण कुमार ने मातहतों को कहा कि हत्यारे चौबीस घंटे के भीतर पकड़े जाने चाहिए। मातहतों से कहा कि हत्यारोपियों को कहीं से ढूंढकर लाओ लेकिन पकड़े जाने चाहिए। हम यह नहीं सुनना चाहते कि काम हो रहा है। चौबीस घंटे के भीतर काम दिखना चाहिए। एडीजीपी के रुख से साफ हो गया कि गुरुजी के मर्डर पर सरकार सख्त है। पत्रकारों से बातचीत में एडीजी ने कहा कि घटना के कारण विवेचना के बाद पता चलेंगे लेकिन यह हमारे लिए बड़ी चुनौती है। एडीजी कानून व्यवस्था का चार्ज लेने के तुरंत बाद यह घटना हमारे लिए भी चनौतीपूर्ण है। हम पूर्वांचल में रह चुके हैं और यहां की भौगोलिक, आपराधिक स्थिति से पूरी तरह वाकिफ हैं। हमारी टीम बदमाशों को हर हालत में ढूंढ निकालेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें