जौनपुर। कलेक्ट्रेट यूबीआई की एटीएम से शनिवार को 10 हजार रुपये गायब हो गया। इसके ठीक एक दिन पहले शुक्रवार को भी जालसाजों ने 20 हजार रुपये गायब कर दिया था। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आजमगढ़ के मार्टिनगंज विकासखंड के सुरहन गांव निवासी अनुराग दुबे मुंबई रहते हैं। मुंबई में ही पंजाब नेशनल बैंक में उनका खाता है। किसी काम से शनिवार को शहर में आए थे। यहां पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने स्थित यूबीआई के एटीएम से पैसा निकालने गए। कई बार कार्ड इंटर करने के बाद भी पैसा नहीं निकला। अनुराग का कहना है कि उन्होंने कैंसिल करने की काफी कोशिश की लेकिन कैसिंल नहीं हुआ। इसके बाद वह कार्ड निकालकर वापस हो गए। बाहर निकलते ही दूसरा युवक प्रवेश किया। दो मिनट बाद ही मोबाइल पर मैसेज आया कि खाता से दस हजार रुपये निकल गया है। वह एटीएम में पहुंचा तो वहंा कोई नहीं थी। भुक्तभोगी ने इसकी सूचना यूबीआई और पीएनबी को दे दी है। गौरतलब है कि इसके ठीक एक दिन पहले इसी एटीएम से ओम प्रकाश त्रिपाठी को बीस हजार रुपये उचक्कों ने निकाल लिया था। थानेदार रमेश यादव का कहना है कि यूबीआई के एटीएम में ज्यादातर घटनाएं हो रही हैं। तहकीकात कराई जा रही है जल्द आरोपी पकड़े जाएंगे।