मल्हनीबाजार। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पतहना चौराहा स्थित एक टेंट हाउस में घुसकर दबंगों ने दुकानदार की पिटाई की। दुकान में तोड़फोड़ कर 20 हजार रुपये नकद लूट लिए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
क्षेत्र के पतहना गांव निवासी फूलचंद की चौराहा पर टेंट हाउस, स्टूडियो, फोटो स्टेट की दुकान है। बुधवार को दुकान पर फूलचंद्र का बेटा अरविंद और चंपा देवी मौजूद थी। इसी दौरान पड़ोसी गांव चांदी गहना के कुछ दबंग पहुंच गए। लोगों ने कहासुनी शुरू कर दी। कुछ ही देर में यह सब मारपीट में तब्दील हो गया। इसमें अरविंद (20) और चंपा (50)भन को चोट आई। मनबढ़ो ने दो कंप्यूटर, दो फोटोस्टेट मशीन और कैमरा भी तोड़ दिया। विजयदशमी होने के नाते चौराहा पर सन्नाटा जैसी स्थिति थी। इसके चलते युवक आराम से भाग निकले। आरोप है कि युवक जाते समय 20 हजार रुपये नकद भी लेते गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।