फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईयर फोन लगा कर टहल रहा युवक ट्रेन से कटा

Thu, 02 Aug 2012 12:00 PM IST
Jaunpur
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। गाना सुनने का शौक एक युवक की जिंदगी पर भारी पड़ गया। ईयर फोन लगा कर रेलवे ट्रैक पर चल रहे युवक की ट्रेन से कट कर मौत हो गई। घटना थाना क्षेत्र के गौरायाडीह गांव की है। इटहरा मंधरपुर गांव निवासी किशोरी लाल का गौरयाडीह गांव में तालाब है। बुधवार को किशोरी लाल का पुत्र स्वामी नाथ उर्फ गुड्डू (22) गौरायाडीह गांव आया था। शाम करीब चार बजे वापस लौटते समय वह ईयर फोन लगा कर ट्रैक से सट कर गाना सुनते हुए घर की तरफ जा रहा था। ग्रामीणों के मुताबिक वाराणसी-लखनऊ रेल मार्ग पर स्वामी नाथ अचानक ट्रैक के बीचो बीच चलने लगा। इसी बीच काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस आती दिखी तो लोग चिल्लाते हुए स्वामी नाथ के पीछे भागे। ईयर फोन लगा होने के कारण युवक न तो ट्रेन की आवाज सुन सका और न ही ग्रामीणों के चिल्लाने की। नतीजा युवक ट्रेन की चपेट में आ गया और देखते ही देखते ही उसकी इहलीला समाप्त हो गई।। हादसे की सूचना मिलने पर परिवार के लोग रोते बिलखते घटना स्थल पर पहुंचे। घटना की सृूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें