फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लोर मिल में छापा,फैक्ट्री सील

Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
Jaunpur
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। एसडीएम और खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम ने छापेमारी कर राजा फ्लोर मिल सील कर दिया है। फ्लोर मिल संचालन का कोई लाइसेंस नहीं था। मैदा, सूजी और अन्य उत्पादों की बोरियों पर बैच नंबर और एक्सपायरी डेट भी नहीं पाई गई। इसलिए पूरी फैक्ट्री को ही सील कर दिया । सहसो निवासी शिव पूजन सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र में राजा फ्लोर मिल चलाते हैं। फ्लोर मिल में सूजी, मैदा के साथ अन्य खाद्य पदार्थों का उत्पादन बड़े पैमाने पर हो रहा था। बुधवार शाम को एसडीएम श्रीनिवास तिवारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल मिश्रा ने फैक्ट्री की जांच की। जांच के दौरान फैक्ट्री संचालक कोई लाइसेंस नहीं दिखा सका। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल मिश्रा ने बताया कि फैक्ट्री में तैयार माल की बोरियों पर इलाहाबाद का पता लिखा हुआ था और उत्पादन सीडा में किया जा रहा था। बैच नंबर, उत्पादन और एक्सपायरी डेट भी बोरियों पर नहीं पाई गई। शिव पूजन से भी ऐसे उत्पादन के बारे में तहकीकात की गई तो उन्होंने भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। ऐसी स्थिति में फैक्ट्री को सील कर दिया गया है। रिकार्ड और तथ्यों की जांच के बाद फैक्ट्री संचालक के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें