जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की परीक्षा में बुधवार को परीक्षा क क्ष से उत्तर पुस्तिका लेकर भाग रहे छात्र को प्राक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों ने धर दबोचा। इससे परीक्षा कक्ष में ड्यूटी कर रहे शिक्षक परेशान हो उठे। शोर मचाने पर निरीक्षण के लिए प्राक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों ने पीछा करके उसे कापी के साथ धर दबोचा। तीन घंटे उसे निगरानी के बीच कमरे में बैठाया गया। परीक्षा खत्म होने के बाद उसे छोड़ दिया गया। अनुचित साधन का प्रयोग करते समय पांच छात्र पकड़े गए।
टीडी कालेज में बुधवार को पहली पाली में दर्शनशास्त्र तृतीय वर्ष तृतीय प्रश्न पत्र की परीक्षा चल रही थी। इस दौरान तृतीय वर्ष की परीक्षा दे रहा छात्र विवेक कुमार मौर्य कमरे से अपनी उत्तर पुस्तिका लेकर भागने लगा। कापी लेकर बाहर निकलते ही परीक्षा कक्ष में ड्यूटी कर रहे शिक्षकों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसी दौरान निरीक्षण केलिए निकले प्राक्टोरिटल बोर्ड के सदस्य डा. समर बहादुर सिंह, डा. श्रीश सिंह, डा. सरोज सिंह, डा. हिमांशु सिंह ने दौड़ाकर उसे दबोच लिया। तीन घंटे तक उसे कड़ी निगरानी में परीक्षा कक्ष बैठाए रखा गया। परीक्षा खत्म होने के बाद कापी जमा करवा कर उसे छोड़ दिया। इसी क्रम में उड़ाका दल टीम ने बुधवार को पांच छात्रों को अनुचित साधन का प्रयोग करते पकड़ा। डा. रामाश्रय शर्मा की टीम ने पहली पाली में दो छात्रों को नकल करते पकड़ा। डा. अशोक कुमार सिंह की टीम ने पहली पाली में एक छात्र को नकल सामग्री के साथ पकड़ा। डा. केके सिंह की टीम ने दो छात्रों को अनुचित साधन का प्रयोग करते पकड़ा। इस प्रकार बुधवार को कुल पांच नकलची अनुचित साध का प्रयोग करते पकड़े गए।