फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी को लेकर शोहदों में मारपीट

Sat, 05 May 2012 12:00 PM IST
Jaunpur
विज्ञापन
विज्ञापन
खेतासराय। गुरुखेत के मेले में शोहदों ने खूब हुड़दंग किया। पूरी रात बिजली गायब रहने का फायदा भी उठाया। पूरे कस्बे की बिजली रातभर गायब रही। मेला क्षेत्र भी घुप अंधेरे में था।
विज्ञापन

हुआ यह कि कस्बे की एक युवती दूसरे मोहल्ले के युवकों के साथ देखी गई। इसको लेकर युवती के मोहल्ले के युवकों ने आपत्ति जताई। छेड़खानी का आरोप लगा तो मारपीट शुरू हो गई। मौके पर नगर के एक निवर्तमान सभासद और बगैर यूनीफार्म के दो पुलिस वाले भी पहुंच गए। पिट रहे युवकों को बचाने के लिए उन्हें एक घर में बंद कर दिया। इसी बीच पिटाई कर रहे युवकों के कुछ और साथी भी आ गए। हुड़दंग मचा रहे लोगों ने सभासद और सिपाहियों को भी नहीं बख्शा। मामला शांत हुआ तो खबर थाने पहुंची। कुछ ही देर में थानेदार भी पहुंच गए। थानाध्यक्ष ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर घर भेजा। हालांकि पुलिस ने ऐसी किसी घटना से ही इनकार किया है।- बीच बचाव में सभासद और पुलिसकर्मी भी पिटे
खेतासराय। गुरुखेत के मेले में शोहदों ने खूब हुड़दंग किया। पूरी रात बिजली गायब रहने का फायदा भी उठाया। पूरे कस्बे की बिजली रातभर गायब रही। मेला क्षेत्र भी घुप अंधेरे में था।
विज्ञापन

हुआ यह कि कस्बे की एक युवती दूसरे मोहल्ले के युवकों के साथ देखी गई। इसको लेकर युवती के मोहल्ले के युवकों ने आपत्ति जताई। छेड़खानी का आरोप लगा तो मारपीट शुरू हो गई। मौके पर नगर के एक निवर्तमान सभासद और बगैर यूनीफार्म के दो पुलिस वाले भी पहुंच गए। पिट रहे युवकों को बचाने के लिए उन्हें एक घर में बंद कर दिया। इसी बीच पिटाई कर रहे युवकों के कुछ और साथी भी आ गए। हुड़दंग मचा रहे लोगों ने सभासद और सिपाहियों को भी नहीं बख्शा। मामला शांत हुआ तो खबर थाने पहुंची। कुछ ही देर में थानेदार भी पहुंच गए। थानाध्यक्ष ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर घर भेजा। हालांकि पुलिस ने ऐसी किसी घटना से ही इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें