जौनपुर। पीएचसी मुफ्तीगंज पर तैनात एएनएम सविता राय के साथ की गई मारपीट के विरोध में एएनएम संघ ने बुधवार को सीएमओ कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया। आंदोलन कर रहीं इस दौरान उन्होंने घटना को लेकर आक्रोश प्रकट किया। साथ ही सीएमओ से दोषियों के विरुद्घ उचित कार्रवाई की मांग की। ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
धरना प्रदर्शन में मौजूद मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ के लोगों ने कहा कि 28 अप्रैल को मुफ्तीगंज पीएचसी पर तैनात एएनएम सविता राय को केशवपुर गांव में कुछ लोगों ने पीट दिया था। मारपीट करने वाले लोग काफी मनबढ़ किस्म के हैं। कार्रवाई न हुई तो उनका हौसला और बढ़ जाएगा। संघ के नेताओं ने कहा कि दोषियों के विरुद्घ कार्रवाई न होने से एएनएम में काफी आक्रोश व्याप्त है और वे दहशत में काम करने को विवश हैं। इस दौरान सीएमओ को ज्ञापन सौंपा। साथ ही जल्द से जल्द उचित कार्रवाई की मांग की। संघ की अध्यक्ष महालक्ष्मी वर्मा के नेतृत्व में सरंक्षक राजबलि यादव, जिला मंत्री मुरली सिंह, रामावती, उर्मिला, बेइला देवी, सुशीला देवी, सर्वेश राय, शैल कुशवाहा, बृजरानी आदि ने धरना प्रदर्शन किया।