फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यों का हिसाब जनता को दूंगा

Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
Jaunpur
विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। कांग्रेस विधायक नदीम जावेद पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि 32 वर्ष बाद जनता ने जो कांग्रेस में विश्वास दिखाया है। उस पर मैं खरा उतरते हुए शासन से मिलने वाली प्रत्येक मद से किए गए कार्यों का हिसाब जनता को दूंगा। जल्द ही जिले में एक नर्सिगिं कालेज खोला जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जौनपुर का चुनाव प्रदेश में सियासत बनाया है। जनता ने ऊंच, नीच, जाति पाति से अलग हटकर वोट किया है। यह चुनाव जनता की और लोकतंत्र की जीत है। चुनाव में विकास एक मुद्दा बनाकर लोगों ने विश्वास किया है। शासन से मिलने वाले पैसा का हर वर्ष जनता दरबार में हिसाब दूंगा। कितना कहां खर्च हुआ और अगले वर्ष की क्या योजना है। अन्य दल के प्रतिनिधियों की भी जिम्मेदारी होनी चाहिए कि वह जनता को विकास कार्यों का हिसाब दें। जनपद की सबसे महत्वपूर्ण समस्या रेलवे, ब्रिज, सड़क, स्वास्थ्य, रोजगार है। रेलवे के लिए रेलमंत्री से बात की है जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा। स्टेशन का नवीनीकरण, कम्प्यूटरीकरण का काम शुरू हो गया है। अन्य राजनीतिक दलों के लोगों ने भी इस ओर ध्यान देना शुरू कर दिया है। केंद्रीय मंत्री सड़क एवं परिवहन जतिन प्रसाद से बात हुई है जो सीआरएफ योजना के तहत सहायता देता है जिस पर काम चल रहा है। अस्पताल के नवीनीकरण के लिए केंद्र सरकार छोटे जिलों को स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार के लिए धन दे रही है। जिला प्रशासन से प्रपोजल तैयार करने को कहा गया है। विधानसभा में जनता की हर मूलभूत समस्या को उठाया जाएगा। इस मौके पर पूविवि के पूर्व कुलपति प्रो. पीसी पातंजलि, फैसल तबरेज, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सत्यवीर सिंह, हुकुम सिंंह, ऋषि प्रताप सिंह, मंगला मिश्रा, सालिनी सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें