मल्हनीबाजार। दवा लेने के बहाने बाजार निकली एक विवाहिता अपने प्रेमी संग फरार हो गई। खोजबीन के बाद भी कुछ पता न चलने पर ससुर ने पुलिस को तहरीर दी है। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के लपरी गांव निवासी एक युवक की पत्नी 26 अप्रैल को मायके से विदा होकर ससुराल आई थी। मंगलवार सुबह विवाहिता ने परिजनों से कहा कि उसकी तबियत ठीक नहीं है। डाक्टर को दिखा कर दवा लेना चाहती है। देवर के साथ वह कोइरीडिहा बाजार दवा लेने निकली। एक निजी चिकित्सक से दवा लेने के बाद उसने देवर को किसी काम से भेज दिया और इसी बीच प्रेमी संग फरार हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता न चलने पर विवाहिता का ससुर सरायख्वाजा थाने पहुंचा। वृद्ध का आरोप है कि पुलिस ने तहरीर तो ले ली लेकिन कहा कि जब महिला का मोबाइल नंबर दोगे और यह बताओगे कि वह किसके साथ भागी है तभी कोई कार्रवाई करेंगे।