फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी नेता पर हमले का किया विरोध

Fri, 12 Dec 2014 05:30 AM IST
Jaunpur
विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। व्यापारी नेता और पूर्व सांसद बनवारी लाल कंछल पर लखनऊ में गत दिनों हुए हमले को लेकर व्यापारियों ने विरोध तेज कर दिया है। हमले के विरोध में व्यापारी संगठनों ने गुरुवार को बाजार बंद का ऐलान कर दिया है। बंद को सफल बनाने के लिए बुधवार को व्यापारियों ने बाइक जुलूस निकाला और सभाएं की। 
विज्ञापन

जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के तत्वावधान में व्यापारियों ने बुधवार को बाइक जुलूस निकाला। भंडारी रेलवे स्टेशन से व्यापारियों का निकला जुलूस शहर के तमाम मुख्य मार्गों से होते हुए कचहरी, जोगियापुर के रास्ते ओलंदगंज पहुंचकर समाप्त किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की। कइस मौके पर संगठन के जिलाध्यक्ष इंद्रभान सिंह, शकील अहमद, घनश्याम साहू, अरुण शुक्ला, सुनील सेठ, उमेश गुप्ता, दीपक जायसवाल, स्वतंत्र साहू, अंकुर पाठक आदि शामिल रहे। केराकत तथा खुटहन बाजार में भी आयोजित व्यापारियों की बैठक में खुटहन बाजार बंद करने की व्यापारियों से अपील की गई। इस मौके पर भगौती यादव, सतिराम यादव, प्रेमचंद्र यादव, परवेज अहमद आैर जग विनय मौर्या रहे। 
विज्ञापन

, भारत यादव, डा. महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें