जौनपुर। जिले के कोरापट्टी गांव निवासी सपा नेता संजीव साहू के छोटे भाई राजीव कुमार साहू (30) की मुंबई में डेंगू से मौैत हो गई। उनका शव सोमवार को हवाई जहाज से बाबतपुर लाया गया। बाबतपुर से एंबुलेंस से शव घर पहुंचते ही कोेहराम मच गया।
घर वालों के मुताबिक राजीव साहू मुंबई के उपनगरी इलाका गोरेगांव में मोबाइल की दुकान चलाते थे। एक सप्ताह पहले वह बुखार से पीड़ित हुए तो गोरेगांव के लाइफलाइन हास्पिटल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर संजीव साहू भी मुंबई पहुंच गए। डाक्टर ने बताया कि राजीव डेंगू से पीड़ित है। डेंगू का पता चलने पर उसे बांबे हास्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान रविवार की रात में उसने दम तोड़ दिया। शव घर पहुंचते ही उनके कोरापट्टी गांव स्थित आवास पर लोगों का तांता लग गया।