फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगलगी में तीन मकान जले

Sun, 05 Oct 2014 05:31 AM IST
Jaunpur
विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। हकारपुर गांव में बुधवार की सुबह अबूझ हाल में आग लगने से तीन कच्चे मकान जल गए। इसमें हजारों रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत कर आग बुझाने की कोशिश की। जानकारी मिलने पर अग्निशमन दस्ता मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया।
विज्ञापन

बदलापुर थानाक्षेत्र के हकारपुर गांव निवासी राम किशोर, लल्ला यादव और अलगू यादव के कच्चे मकान सटे हुए हैं। बुधवार को सुबह अचानक राम किशोर के मकान में आग लग गई। आग किन परिस्थितियों में लगी, यह कोई नहीं जानता। धीरे-धीरे आग ने अलगू और लल्ला के मकानों को को भी चपेट में ले लिया। इससे गृहस्थी के सामान जलने लगे। सुबह-सुबह मकान से धुआं उठता देख गांव के लोग हैरत में पड़ गए। दौड़कर पहुंचे तो मकान जल रहे थे। मिट्टी-बालू, पानी आदि से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया गया। भुक्तभोगियों के मुताबिक अगलगी में छप्पर, भूसा, कपड़ा, अनाज और गृहस्थी के अन्य सामान जलकर नष्ट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें