फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलपति सभापति और डा. मानस बने सचिव

Sat, 27 Sep 2014 05:31 AM IST
Jaunpur
विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद केंद्रीय पुस्तकालय की नई समिति का गठन किया गया है। कुलपति प्रो. पीयूष रंजन अग्रवाल सभापति समिति के पदेन सभापति व डा. मानस पांडेय सचिव बनाए गए हैं। समिति में पांच सदस्यों के अलावा 11 पदेन सदस्य बनाए गए। कुलसचिव और वित्त अधिकारी भी समिति में पदेन सदस्य बनाए गए।
विज्ञापन

डा. ब्रज किशोर सिंह, डा. ओमप्रकाश श्रीवास्तव, डा. रुद्र प्रताप सिंह, डा. योगेंद्र नाथ सिंह, डा. इश्तियाक अहमद, प्रो. रामजी लाल, डा. एके श्रीवास्तव, प्रो. डीडी दुबे समिति के पदेन सदस्य बनाए गए। रजिस्ट्रार बीके पांडेय और वित्ताधिकारी अमरचंद्र भी पदेन सदस्य बनाए गए। इसके अलावा डा. लालजी त्रिपाठी, डा. अनिल कुमार सिंह और कार्य परिषद द्वारा चयनित दो लोग सदस्य बनाए गए हैं। व्यावसायिक अर्थशास्त्र एवं व्यवस्था प्रबंधन के विभागाध्यक्ष डा. मानस पांडेय सचिव बनाए गए हैं। पुस्तकालय समिति कुलपति के निर्देश पर विश्वविद्यालय अध्यादेश के अनुरूप कार्य करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें