फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश पूजनोत्सव की रही धूम

Mon, 01 Sep 2014 05:30 AM IST
Jaunpur
विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर/खुटहन। जिले में गणेशोत्सव की धूम मची है। विभिन्न स्थानों पर बनाए गए पंडालों में विघ्न विनायक की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना का सिलसिला तेज हो गया है। जिलेभर में सैकड़ों पूजा पंडाल बनाए गए हैं। शहर के रुहट्टा, परमानतपुर, ओलंदगंज और अन्य मंदिरों में गजानन की पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन

भक्ति गीत-संगीत से वातावरण भक्तिमय हो चला है। शहर के नवदुर्गा शिवमंदिर में गणेश पूजनोत्सव समिति की ओर से सोमवार से तीन दिवसीय श्रीरामकथा का आयोजन किया गया है। कथावाचन वशिष्ठ नारायण उपाध्याय करेंगे। संस्था के पूजन पुरोहित आचार्य आनंद मिश्र ने कहा कि श्री राम कथा शाम सात बजे शुरू होगी। उधर खुटहन क्षेत्र के बडे़री गांव में चल रहे प्रवचन में आचार्य रवि ने कहा कि मातृ भक्ति के भाव और शुभ कार्य के लिए गणेश की पूजा पहले की जाती है। उन्होंने कहा कि माता-पिता का सर्वोच्च स्थान होता है। पितृ ऋण से तो मुक्ति मिल जाती है, लेकिन मातृ ऋण से मुक्त होना असंभव है। माता-पिता और गुरु तीनोें ही पृथ्वी के जीवित भगवान हैं। हर किसी को ईश्वर की आराधना के साथ माता-पिता और गुरु की पूजा करनी चाहिए। इस मौके पर गुड्डू यादव, चंचल सिंह, लालबहादुर यादव, अवनीश उपाध्याय, मान सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें