फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम साहब! मेरा राशन कार्ड नहीं बना

Wed, 27 Aug 2014 05:30 AM IST
Jaunpur
विज्ञापन
विज्ञापन
मल्हनी बाजार। करंजाकला ब्लाक के बरैयाकाजी लोहिया गांव का मंगलवार को डीएम समेत तमाम अधिकारियों ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शिकायतों की भरमार लग गई। किसी ने शौचालय तो किसी ने राशन कार्ड न बनने की शिकायत की। इन सबके बीच वरासत दर्ज न होने पर लेखपाल को डीएम के आदेश पर निलंबित कर दिया गया। घंटे भर के निरीक्षण के बाद जिला प्रशासन की टीम गांव से लौटी।
विज्ञापन

बरैयाकाजी गांव 2012-13 में लोहिया गांव के लिए प्रस्तावित हुआ था। मंगलवार को डीएम सुहास एलवाई अन्य अधिकारियों के साथ विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए पहुंचे थे। जिला प्रशासन की टीम प्राथमिक विद्यालय में रुकी और यहीं शिकायतों का दौर शुरू हुआ। एक महिला ने कहा कि डीएम साहब पात्र होने के बावजूद मेरा राशन कार्ड नहीं बना है। ग्राम प्रधान से शिकायत कर-करके थक गई, लेकिन नतीजा शून्य निकला। जबकि अपात्रों का राशन बना हुआ है। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में बने अधिकतर शौचालय का अधूरा कार्य किया गया था। पूरा काम ग्रामीणों ने खुद अपना पैसा खर्च करके पूरा किया। डीएम ने एक मकान का निरीक्षण किया। मकान में प्लास्टर न होने पर हिदायत दी कि प्लास्टर करा लो, वरना पैसों की रिकवरी की जाएगी। उन्होंने समाजवादी पेंशन, वृद्धा पेंशन, टीकाकरण छात्रों से लैपटॉप आदि के बारे में भी पूछा। गांव के दलित बस्ती के लोगों ने कहा कि घर तक जाने के लिए रास्ता नहीं है। खेतों की पगडंडियों के रास्ते जाना होता है। निरीक्षण के दौरान वारसत दर्ज न मिलने पर डीएम के आदेश पर एसओसी ने लेखपाल राम नारायण को निलंबित कर दिया। इस मौके पर सीडीओ पीसी श्रीवास्तव, डीडीओ तेज प्रताप मिश्र के अलावा, बिजली विभाग, सिंचाई विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें