सिकरारा। क्षेत्र के बभनौली गांव स्थित साईंधाम मंदिर परिसर से पांचवें वार्षिकोत्सव के मौके पर शनिवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। बैंड पार्टी के साथ श्रद्धालु नृत्य करते चल रहे थे। इस दौरान साईं बाबा की प्रतिमा को फूलों से आकर्षित रूप से सजाया गया था।
साईं बाबा के पांचवें वार्षिकोत्सव के मौके पर भव्य शोभायात्रा से पहले रामचरित मानस पाठ का आयोजन किया गया। इसके बाद पुरोहित गिरिजा शंकर शास्त्री ने वैदिक रीति-रिवाज के साथ विधिवत पूजन-अर्चन हुआ। मंदिर में प्रतिमा का शृंगार हुआ। भक्तों ने प्रतिमा को फूलों से भव्य रूप से सजाया था। शोभायात्रा निकली तो काफी लोगों की भीड़ उमड़ी। बैंडपार्टी के साथ शोभायात्रा में श्रद्धालु नृत्य करते हुए चल रहे थे। भक्तिगीत पर श्रद्धालु झूम रहे थे। शोभायात्रा पूरे गांव में भ्रमण करने के बाद पुन: मंदिर परिसर में आकर खत्म हुई। देर शाम मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजक सूर्यनाथ और उनके परिवार वालों ने विशेष पूजा-अर्चना की। इस मौके पर गोकुल चौरसिया, बृजेंद्र मिश्र, भगवान प्रसाद, सुरेश मिश्र, अच्छेलाल समेत तमाम लोग मौजूद रहे।