फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में आग लगने से अफरातफरी

Wed, 04 Jun 2014 05:31 AM IST
Jaunpur
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। कस्बा के जंघई रोड पर स्थित बैंक आफ बड़ौदा की शाखा में लगे इलेक्ट्रानिक्स पैनल में मंगलवार को अबूझ हाल में आग लग गई। आग लगने के कारण बैंक में अफरातफरी मच गई। किसी तरह बैंक के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। इस दौरान करीब आधा घंटे तक बैंक का कार्य प्रभावित रहा। जंघई रोड स्थित बैंक आफ बड़ौदा में मंगलवार को करीब साढ़े तीन बजे इलेक्ट्रानिक्स पैनल में आग लग गई। आग लगते ही बैंक परिसर में अफरातफरी मच गई। कर्मचारियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। इलेक्ट्रानिक्स पैनल में आग लगने के कारण बैंक का कार्य करीब आधा घंटे तक प्रभावित रहा। बिजली सही कराने के बाद दोबारा कार्य शुरू किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें