फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में चमका जौनपुर का अर्णव

Sat, 31 May 2014 05:33 AM IST
Jaunpur
विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। यूपी बोर्ड दसवीं के नतीजे आते ही जिले का नाम वर्षों बाद शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश स्तर पर छा गया है। बारीनाथ स्थित सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र अर्णव निगम ने 97.5 फीसदी अंक पाकर प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। अर्णव निगम की कामयाबी पर परिवार के साथ समूचा जनपद गौरवान्वित महसूस कर रहा है। परिवार में एक-दूसरे का मुंह मीठा कराने का दौर चल रहा है। पड़ोसी से लेकर रिश्तेदार तक परिवार के लोगों को मिल कर और फोन से बधाई दे रहे हैं। वहीं पेशे से अध्यापक अर्णव के पिता विजय निगम बात करते-करते भावुक हो जाते हैं। कहते हैं कि सोचा नहीं था कि उनका लाल उनका नाम आसमान की बुलंदी पर खड़ा कर देगा। फिलहाल अर्णव अपने चाचा-चाची के पास मुंबई गया हुआ है।
विज्ञापन

गर्व से कहिए कि हम शिक्षा के केंद्र जौनपुर के वासी हैं। इसकी वजह है रासमंडल स्थित ख्वाजादोस्त मोहल्ला निवासी छात्र अर्णव निगम। बारीनाथ स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में पढ़ने वाले अर्णव निगम ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल के इम्तहान में 97.5 प्रतिशत अंक हासिल किया है। इस प्रतिशत की बदौलत अर्णव ने प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। रिजल्ट आने के कुछ दिन पहले अर्णव निगम अपने चाचा-चाची के पास मुंबई चला गया। शुक्रवार को जब रिजल्ट की घोषणा हुई तो अर्णव के ममेरे भाई रूपांशु निगम ने फोन से बताया कि मीडिया में उसका नाम प्रदेश के दूसरे नंबर के टॉपर के रूप में दिखाया जा रहा है। अर्णव को इस बात का विश्वास नहीं हुआ। जब उसने टीवी पर देखा तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उसने फोन कर इसकी सूचना अपने पिता विजय निगम और बुआ रीता श्रीवास्तव को भी दी। परिवार के लोगाें को इसकी जानकारी हुई तो वहां जश्न का माहौल बन गया। हर कोई बधाई देने घर आने लगा। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। अपनी खुशी का इजहार करते-करते परिवार के लोग भावुक हो उठते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें