जौनपुर। एनसीसी की 5 यूपी कंपनी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के नौवें दिन कई प्रतियोगिताआें का आयोजन किया गया। फायरिंग प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में मनीष यादव और सीनियर विंग में पूजा पटेल अव्वल रहे। जूनियर वर्ग में विनीता यादव प्रथम आईं। इससे पूर्व आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स ने जमकर नृत्य किया।
क्विज प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में शिवम कुमार यादव और सीनियर विंग में स्मृति तिवारी प्रथम रहीं। जूनियर डिवीजन में लालजी यादव और जूनियर विंग में अनामिका सिंह प्रथम आईं। आब्सटिकल ट्रेनिंग के सीनियर वर्ग में बाल मुकुंद यादव और सीनियर विंग में विनीता सिंह ने बाजी मारी। धारा प्रवाह स्पीच में सीनियर डिवीजन में संदीप कुमार यादव और सीनियर विंग में स्मृति तिवारी, जूनियर डिवीजन में अंकित यादव प्रथम रहे। वॉलीबाल प्रतियोगिता के सीनियर डिवीजन में 98 कंपनी, सीनियर विंग में 5यूपी, जूनियर डिवीजन में 96 और जूनियर विंग में 98 कंपनी प्रथम रही। उधर टीडी कॉलेज में आयोजित एनसीसी कैंप में पुरस्कार वितरण से पूर्व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें एनसीसी कैडेट्स ने गीत-नृत्य की प्रस्तुति कर खूब तालियां लूटीं। इस मौके पर कैंप कमांडेंट कर्नल आसित बंसल, मेजर शैलेंद्रनाथ सिंह, मेजर एचवी सिंह, मेजर आरएस सिंह, मेजर टीपी सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन रमेश सिंह ने किया।